13जेएनडी45: ग्राम पंचायत खांडा भूमि आवंटन का नकल प्रस्ताव महासभा को सौंपती हुई। स्रोत : ग्रामी
अलेवा। गांव खांडा में वाल्मीकि समाज के सामाजिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए जल्द ही भव्य वाल्मीकि भवन और छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। ग्राम पंचायत खांडा ने समाज की मांग को स्वीकार करते हुए करीब 2800 वर्ग गज भूमि आवंटित की है, जिससे समाज में खुशी का माहौल है।
सरपंच ईजा देवी ने कहा कि भवन और छात्रावास बनने से शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और सामाजिक एकता मजबूत होगी। हरियाणा वाल्मीकि महासभा के जिला प्रधान संजीव वैद बधाना ने बताया कि लंबे समय से समाज को सामाजिक गतिविधियां, बैठकें और विद्यार्थियों की आदि के लिए ऐसे स्थान की जरूरत थी।
उन्होंने कहा कि छात्रावास बनने से युवाओं को बेहतर सुविधाएं और उज्जवल भविष्य मिलेगा। ग्राम पंचायत ने भूमि आवंटन का प्रस्ताव महासभा को सौंप दिया है। जल्द ही मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और विधायक से ग्रांट की मांग के लिए बैठक होगी। इस अवसर पर पंचायत और समाज के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।