फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: टायर फटने से पिकअप पलटी...और हाईवे पर बह गए दूध के 55 ड्रम

विज्ञापन
अलवर जा रही पलटी पिकअप के बाद हाईवे पर बिखरा दूध। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी(रेवाड़ी)। अलवर-भिवाड़ी हाईवे पर पापड़ी स्टैंड के पास रविवार सुबह करीब 10 बजे अफरा-तफरी मच गई। तिजारा से अलवर दूध लेकर जा रही सरस डेयरी की पिकअप वैन का अचानक टायर फट गया।
विज्ञापन

टायर फटते ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे वैन में लदे दूध के ड्रम सड़क पर बिखर गए। हादसे में 50-50 लीटर के करीब 55 ड्रम का पूरा दूध हाईवे पर फैल गया। गनीमत रही कि चालक और अन्य किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
पिकअप में कुल 65 दूध के ड्रम लदे हुए थे जिनमें से 55 ड्रम क्षतिग्रस्त होकर खुल गए। इस दौरान हाईवे पर दूध ही दूध फैल गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत वाहन चालक की मदद की और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया। प्रारंभिक जांच में टायर फटने को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। चालक ने बताया कि वाहन सामान्य गति से चल रहा था, तभी अचानक टायर फटने से नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें