फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचाना हलके के लोगों से दिल का रिश्ता : अजय चौटाला

Mon, 10 Nov 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी31 : उचाना खुर्द रणबीर श्योकंद के बेटे की शादी में पहुंचे डॉ. अजय सिंह चौटाला। स्रोत:
विज्ञापन
उचाना। जेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि उचाना हलके के लोगों ने हर दौर में साथ दिया है। चुनाव में हार-जीत होती रहती है। यहां के लोगों से उनका जो रिश्ता है वो राजनीति नहीं बल्कि दिल का रिश्ता है। उचाना हलका उनका परिवार है। यहां के लोग उनके परिवार का हिस्सा है। वे उचाना खुर्द में रणबीर श्योकंद के बेटे की शादी में रविवार को पहुंचे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वायदे किए है उन वायदों को पूरा नहीं किया है। आज बेरोजगारी बढ़ रही है तो किसानों को उनकी फसलों के भाव नहीं मिल रहे है। प्रदेश में अपराधिक वारदातों में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसा कोई दिन नहीं होता जिस दिन कोई हत्या प्रदेश में न होती हो। आज बेरोजगारी बढ़ने से प्रदेश का युवा विदेशों में जाने को मजबूर है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें