फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्कों की सफाई करने और हरियाली लाने में जुटी युवाओं की टोली

विज्ञापन
पौधरोपण करते ग्रीन एंड क्लीन जींद अभियान से जुटे युवा। - फोटो : Jind
विज्ञापन
बदहाल शहर के पार्कों और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कुछ युवकों ने ग्रीन एंड क्लीन जींद अभियान के तहत पार्कों और अपने आसपास सफाई करने के साथ पौधरोपण करने का जिम्मा उठाया है। ग्रीन एंड क्लीन जींद अभियान के तहत युवाओं ने अब तक चार महीने में आठ जगह पर पौधरोपण करने के साथ दो पार्कों की सफाई की है।
विज्ञापन

ग्रीन एंड क्लीन जींद अभियान के सदस्य अक्षय लाठर, संदीप सिंघल, अजय भारद्वाज, नवीन बिढ़ाण, राकेश सहारण, हैप्पी शर्मा, सोनू कुंडू, संदीप शयोकंद, नीतीश भारद्वाज, प्रदीप बिढ़ाण, एडवोकेट नवीन बिढ़ाण, परमवीर बिढ़ाण व विकास चाबरी ने कहा कि अगर अधिकारी अपने काम को पूरी ईमानदारी से करें तो शहर के पार्कों की ऐेसी हालत नहीं होती। पार्कों में लोगों के घूूमने के लिए न तो जगह है और न ही बच्चों के खेलने के लिए कोई व्यवस्था। इसी वजह से इन युवाओं ने ग्रीन एंड क्लीन जींद अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत युवा पार्कों की सफाई करते हैं और लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करते हैं।
एडवोकेट नवीन ने कहा कि अगर युवा समाज के प्रति अपने कर्त्तव्य को समझते हुए लोगों को जागरूक करें तो हर जगह स्वच्छता होने के साथ हरा-भरा होगा। ग्रीन एंड क्लीन जींद का उद्देश्य लोगों को प्रेरित करने के साथ-साथ जींद के सार्वजनिक स्थानों की सफाई करना और पौधरोपण करना है।
विज्ञापन

इन जगह पर किया पौधरोपण
ग्रीन एंड क्लीन जींद अभियान के अंतर्गत चार महीने में दो पार्कों की सफाई की गई है। आठ जगह पर पौधरोपण किया गया है। ग्रीन एंड क्लीन जींद अभियान के सदस्यों ने बताया कि वह सप्ताह में हर रविवार को सार्वजनिक जगहों पर पौधरोपण करते हैं या पार्कों की सफाई करते हैं। उन्होंने अर्बन एस्टेट स्थित दो पार्कों की सफाई की है। वहीं युवाओं ने नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, गुरुद्वारा, रानी तालाब व विभिन्न पार्कों में अब तक आठ जगह पौधरोपण किया है। युवाओं ने कहा कि जब मरोगे तो उस दिन एक पेड़ लेकर साथ जलोगे। प्रकृति का जो कर्ज है वो तो चुका दो यारों, जीते जी एक पौधा तो लगा दो यारों।

पौधरोपण करने वाले युवाओं की पौधरोपण दौरान जागरूक करने की फाइल फोटो। - फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें