फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नरवाना की पुरानी अनाज लोहा मंडी में बनाया जा रहा अत्याधुनिक सुलभ शौचालय

Sat, 10 Jan 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी21: मंडी में शौचालयों का करवाया जा रहा निर्माण। संवाद। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
नरवाना। शहर की पुरानी अनाज लोहा मंडी में अब वर्षों से चली आ रही गंदगी और अव्यवस्था से जल्द ही निजात मिलने वाली है। नगर परिषद नरवाना की पहल से स्टेशन के समीप स्थित लोहा मंडी क्षेत्र में करीब 16 लाख रुपये से अत्याधुनिक सुलभ शौचालय बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

शौचालय बनने से मंडी स्थित दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों को बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था में भी सुधार होगा। दुकानदारों में राजेंद्र पाल गुप्ता, विकास गुप्ता, जयभगवान व सुरेंद्र ने बताया कि मंडी में लंबे समय से सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था तो थी लेकिन बेहद खराब हालत में थी। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
मजबूरी में लोग बाहर खुले में ही लघुशंका करने को विवश थे ओर कूड़े कचरे के ढेर मंडी परिसर और आसपास के क्षेत्र में लगे रहते थे। इससे न केवल बदबू और अस्वच्छ वातावरण बना रहता था, बल्कि दुकानदारों के व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा था। नगर परिषद द्वारा अब यहां आधुनिक सुविधाओं से लैस सुलभ शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। इस शौचालय में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

दिव्यांगजनों की सुविधा को भी ध्यान में रखा गया है। स्वच्छ पेयजल, उचित रोशनी, साफ-सफाई और नियमित रखरखाव की व्यवस्था भी इसमें की जाएगी, ताकि लोग इसका सुचारु रूप से उपयोग कर सकें। नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना पर करीब 16 लाख रुपये की लागत आएगी। निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द आमजन को इसका लाभ मिल सके। शौचालय के निर्माण के बाद क्षेत्र में स्वच्छता का स्तर बेहतर होगा और खुले में गंदगी फैलने पर भी रोक लगेगी। स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने नगर परिषद की इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि लंबे समय से इस समस्या को लेकर मांग की जा रही थी। अब शौचालय बनने से न केवल मंडी का वातावरण साफ-सुथरा होगा, बल्कि बाहर से आने वाले ग्राहकों को भी सुविधा मिलेगी।

बाक्स

मंडी में शौचालयों की हालत खराब थी जिससे आमजन व मंडी के दुकानदारों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब नगर परिषद द्वारा मंडी में करीब 16 लाख की लागत से शौचालयों का निर्माण करवाया जा रहा है। जल्द लोगो को दिक्कतों का समाधान हो जाएगा। नगर परिषद शहर को स्वच्छ और सुविधाजनक बनाने के लिए आगे भी इसी तरह के जनहित कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन


–सोमबीर जेई, नगर परिषद नरवाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें