फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ रोहतक ने झांझ कलां के पास कार से एक किलो 35 ग्राम हेरोइन पकड़ी

विज्ञापन
हेरोइन के साथ पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। एसटीएफ रोहतक की टीम ने नरवाना रोड स्थित झांझ कलां-बड़ौदी रोड पर शनिवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे एक कार से एक किलो 35 ग्राम हेरोइन बरामद कर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच करोड़ तीस लाख रुपये आंकी गई है। सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसटीएफ रोहतक की टीम को सूचना मिली थी कि जींद शहर में एक कार में नशीला पदार्थ सप्लाई के लिए लेकर जाया जा रहा है। यह कार बड़ौदी से झांझ कलां लिंक रोड होते हुए आ रही है। इस पर एसटीएफ की टीम ने सदर थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर देवीलाल के नेतृत्व में झांझ कलां के पास नाका लगा दिया। कुछ ही देर बार एक कार आती दिखाई दी। कार को रुकवाकर जांच की तो उसमें से एक किलो 35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। कार चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम गांव खरल (जींद) निवासी बलविंद्र बताया। सब इंस्पेक्टर देवीलाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रोहतक की स्पेशल टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि दिल्ली की तरफ से एक गाड़ी में नशीले पदार्थ लेकर एक युवक आ रहा है। इस पर पुलिस आरोपी को ट्रैक करती रही। इसके बाद पुलिस ने गांव झांझ कलां के निकट नाका लगाकर उसे पकड़ लिया। एसटीएफ इंचार्ज इंस्पेक्टर संदीप धनखड़ ने बताया कि आरोपित ने हेरोइन की सप्लाई नरवाना में देनी थी और वह दिल्ली से लेकर आया था। इस मामले में ओर भी लोग शामिल हो सकते हैं। आरोपी को सदर थाना जींद को पूछताछ के लिए सौंप दिया। इसमें आरोपी से पूछताछ की जाएगी की वह इसे कहां से लेकर आया था और किसके पास इसकी सप्लाई देनी थी। इस टीम में निरीक्षक संदीप धनखड़, रणबीर सिंह, गोरखा मलिक, तेजबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें