जींद। शहर के कुलदीप मेमोरियल अस्पताल में महिला की मौत के बाद उठे विवादों की जांच के लिए छह सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। अब इस मामले की जांच स्वास्थ्य विभाग करेगा।
भगत सिंह कॉलोनी निवासी बबली को 19 मार्च को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर अत्यधिक राशि वसूलने और महिला की मौत के बाद भी अस्पताल में भर्ती दिखाकर बिल बढ़ाने के आरोप लगाए थे।
स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक (डीजी) से शिकायत के बाद विभाग ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. रघुवीर पूनिया को छह सदस्यीय कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए थे। डॉ. रघुवीर पूनिया ने बताया कि सोमवार को कमेटी का गठन कर दिया गया है। संवाद