फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मसानी बैराज को वेटलैंड आर्द्रभूमि घोषित कराने के लिए कल से चलेगा हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
कमल सिंह यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन
धारूहेड़ा। मसानी बैराज को आधिकारिक तौर पर वेटलैंड (आर्द्रभूमि) घोषित कराने के लिए 5 अप्रैल को गांव जीतपुरा के पंचायत घर से सुबह 10 बजे हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। करीब 25 गांव के लोग जुटेंगे। संस्था के संयोजक और पूर्व रेंज अधिकारी कमल सिंह यादव का कहना है कि मसानी बैराज वेटलैंड बनने की तमाम शर्तों को पूरा करता है।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में हरियाणा में भिंडावास और सुल्तानपुर झील ही रामसर साइट के रूप में मान्यता प्राप्त हैं। मसानी बैराज में भी वह क्षमता है कि उसी तर्ज पर विकसित किया जा सके।
बताया कि इतिहास गवाह है कि साल 2012 में जब लाल बहादुर शास्त्री रिचार्ज कैनाल की ओर से यहां साफ पानी छोड़ा गया था तब यहां जैव विविधता का अद्भुत नजारा देखने को मिला था। यहां साइबेरियन क्रेन, ग्रेटर फ्लेमिंगो, रफ, तिदार, गुलाबी पेलिकन, ग्रेटर स्पॉटेड ईगल और रेड हेडेड फाल्कन जैसी दुर्लभ प्रजातियां देखी गई थीं।
विज्ञापन

यदि इसे वेटलैंड का दर्जा मिलता है तो न केवल इन पक्षियों की वापसी होगी बल्कि यह क्षेत्र इको-टूरिज्म का बड़ा केंद्र भी बनेगा।



-
प्रदूषण और बीमारियों से मुक्ति की आस



मौजूदा समय में मसानी बैराज में जमा दूषित पानी आसपास के गांवों के लिए मुसीबत बना हुआ है। भूजल खराब होने से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं और लोगों में गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। संस्था का मानना है कि यदि सरकार इसे वेटलैंड घोषित कर पानी को उपचारित करने की व्यवस्था करती है तो जल प्रदूषण का खतरा खत्म हो जाएगा।





मसानी बैराज दक्षिण हरियाणा की बन सकता है लाइफलाइन


कमल सिंह ने बताया कि 5 अप्रैल से शुरू होने वाले इस हस्ताक्षर अभियान में पर्यावरण प्रेमियों, युवाओं और स्थानीय निवासियों को बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया है। साथ ही जिले के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। यह हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र प्रदेश सरकार और संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों को भेजा जाएगा ताकि मसानी बैराज की किस्मत बदली जा सके। मसानी बैराज दक्षिण हरियाणा की लाइफलाइन बन सकता है। अपील की है कि आसपास के गांव के लोग अभियान का हिस्सा बनें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें