07जेएनडी11-उचाना कलां अंडरपास पर लगाया गया शैड। संवाद
उचाना। उचाना कलां की मानव रहित फाटक की जगह बने अंडरपास में पीडब्लयूडी ने करीब 75 लाख रुपये की राशि खर्च के शेड लगाया है। वाहन चालकों, किसानों की काफी पुरानी मांग पूरी हो गई है।
रेलवे ने लितानी रोड फाटक उचाना कलां की मानव रहित फाटक पर अंडरपास बनाया है। लितानी रोड फाटक पर शेड काफी समय पहले लग चुका है तो उचाना कलां अंडरपास पर शेड नहीं होने से बारिश के बाद अंडरपास में कई-कई फीट पानी भरा रहता था। किसानों को खेतों में जाने, वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना जलभराव से होता है।
राममेहर, अमित, गौरव, राजू ने कहा कि बारिश के बाद अंडरपास में जलभराव होने के चलते आवागमन बंद हो जाता था। कई-कई फीट पानी भरने से वाहन भी आवागमन के दौरान पानी में बंद हो जाते थे। वाहनों को काफी नुकसान होता था।
खेतों में जाने वाले किसानों को भी आने-जाने में जलभराव होने से लितानी रोड अंडरपास से होकर आना-जाना पड़ता था। अंडरपास पर अब शेड लगने से यहां पर जलभराव होने की जो समस्या थी वो काफी हद तक दूर होगी।
इसको लेकर किसान विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री से भी मिले थे। विधायक ने आश्वासन दिया था कि अंडरपास पर शेड लगाने को लेकर वो उच्चाधिकारियों से बातचीत करेंगे। अब अंडरपास का काम पूरा होने से उनकी मांग पूरी हो गई है।