फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हिंदू कन्या महाविद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

विज्ञापन
20जेएनडी24: हिंदू कन्या महाविद्यालय में पौधरोपण कर ​शिविर का शुभारंभ करते हुए डॉ. रजनीश जैन व क
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की ओर से 20 से 26 जनवरी तक सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का मुख्य विषय ''यूथ फॉर माय भारत'' है। उद्घाटन सत्र का प्रारंभ प्रमुख समाजसेवी डॉ. रजनीश जैन ने रिबन काटकर किया।
विज्ञापन

डॉ. रजनीश जैन, प्राचार्या डॉ. पूनम मोर व वरिष्ठ स्टाफ सदस्यों ने ज्ञान और स्वर की देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत आरंभ किया। मुख्य अतिथि डॉ. रजनीश जैन ने आत्मनिर्भर भारत में महिलाओं के योगदान पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि स्वयंसेविकाएं, जो राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित हैं। देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा जा सकती हैं। अपने सशक्तिकरण के माध्यम से राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग कर सकती हैं।
विज्ञापन

डॉ. रजनीश जैन ने कॉलेज प्रांगण में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने बताया कि एनएसएस स्वयंसेविकाओं को सामुदायिक सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करता है। शिविर में लगभग 50 स्वयं सेविकाएं भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें