फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दुर्गा और नेहा ने मारी बाजी

विज्ञापन
20जेएनडी03: प्रतियोगिता में भाग लेकर बनाए गए पोस्टर दिखाती छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
जींद। महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में कार्यकारी प्राचार्या डॉ. बबीता पंवार की अध्यक्षता में महिला प्रकोष्ठ के तहत पोस्टर मेकिंग व निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने पोस्टर और निंबध के माध्यम से समाज में महिलाओं की भूमिका, अधिकारों, शिक्षा, आत्मनिर्भरता व समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीए अंतिम वर्ष की दुर्गा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए अंतिम वर्ष की नेहा ने द्वितीय व बीए अंतिम वर्ष की काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की नेहा प्रथम रही। बीए अंतिम वर्ष की दुर्गा द्वितीय स्थान पर रही। बीए अंतिम वर्ष की पूजा तृतीय स्थान पर रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें