फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नगूरां में पाइपलाइन लीक, आई मकान में दरारें

Sun, 01 Feb 2026 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
31जेएनडी27: नगूरां गांव में मकान में आई दरारें दिखाती महिला धनपती। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
अलेवा। नगूरां की एक महिला ने जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि विभाग की अनदेखी के चलते बिछाई गई पाइपलाइन में लीकेज आई। इससे उसके मकान में दरारें आ गईं हैं।
विज्ञापन

महिला धनपती ने बताया कि जलापूर्ति विभाग ने उसके मकान के साथ लगती गली में पीने के पानी के लिए पाइप लाइन बिछाई हुई है। लीकेज के कारण उसके मकान में दरारें आ गई हैं। मोटी-मोटी दरारें छत से लेकर फर्श तक पहुंच गई हैं।
इससे मकान गिरने का खतरा हो रहा है। इस संबंध में वह अनेक बार संबंधित विभाग के कर्मचारियोंं को सूचित कर चुकी है। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
वहीं इस मामले में जलापूर्ति विभाग के जेई सन्नी रोहिला ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। ऐसी समस्या तो है तो कर्मचारियों से बात कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें