फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शराब पीते समय सिर में ईंट मारकर की थी व्यक्ति की हत्या

विज्ञापन
02जेएनडी06-पुलिस गिरफ्त में व्यक्ति की ईंट मारकर हत्या करने का आरोपी। संवाद
विज्ञापन
जींद। जलालपुरा खुर्द के खेतों में 27 जून की रात को शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में की गई व्यक्ति की हत्या के आरोपी गांव के ही हिमांशु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से अन्य आरोपियों बारे पूछताछ की जाएगी। इस मामले में अभी दो नामजद आरोपी फरार चल रहे हैं। इसको लेकर एएसपी सोनाक्षी सिंह ने प्रेसवार्ता की और उसमें जानकारी दी।
विज्ञापन


बता दें कि 27 जून की रात को 42 वर्षीय व्यक्ति बलजीत उर्फ बादल की की ईंटें मारकर हत्या कर दी थी। उसका शव सुबह उसके खेत में पड़ा मिला था। उसके सिर और मुंह पर ईंटों के गहरे निशान मिले थे। पास ही खून से सनी ईंट भी पड़ी मिली है। पास में शराब और बीयर की बोतल भी पड़ी हुई थी। सुबह परिजनों को खेत में उसका खून से लथपथ शव मिला।
परिजनों ने हत्या का आरोपी मनीष, उसके भाई विजय और हिमांशु पर हत्या का आरोप लगाया था। हालांकि विजय रात को खेत से घर लौट गया था। उसके बाद हिमांशु और बलजीत गांव के शराब ठेके से शराब की बोतल लेकर वापस खेत में आ गए थे। मृतक की बाइक और मोबाइल फोन भी गायब था। पुलिस ने हिमांशु, मनीष और विजय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


वर्जन

पुलिस ने जलालपुर खुर्द निवासी हिमांशु को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान अन्य आरोपियों बारे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


पूजा, प्रभारी, जांच अधिकारी, सदर थाना, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें