फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बस अड्डे पर लगाया पार्किंग का नोटिस बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बस अड्डे पर पार्किंग फीस को लेकर रोडवेज प्रबंधन ने नोटिस बोर्ड लगा दिया है। अब उसके हिसाब से ही फीस ली जाएगी। ऑटो चालकों ने इस मामले को लेकर रोडवेज प्रबंधन को शिकायत दी है।
विज्ञापन

आरोप है कि ठेकेदार 12 घंटे की 50 रुपये फीस वसूल रहा है। इससे आटो व ई-रिक्शा चालक परेशान हैं। ऐसे में अब रोडवेज की ओर से पार्किंग फीस को लेकर नोटिस बोर्ड लगाया गया है। इसमें 12 घंटे के लिए 20 रुपये, 24 घंटे के लिए 30 रुपये व महीने का फीस 400 रुपये निर्धारित किया गया है।
रोडवेज प्रशासन की ओर से आटो पार्किंग का ठेका रदद करने को लेकर नोटिस जारी किया गया है। सितंबर माह की शुरुआत में बस स्टैंड परिसर में आटो पार्किंग शुरु की गई थी। एक सितंबर से इस पार्किंग को 40 हजार रुपये प्रति महीना व 18 प्रतिशत जीएसटी पर मार्च 2028 तक ठेके पर दिया था।
विज्ञापन

वहीं, पार्किंग के ठेकेदार जगतराम का कहना है कि सितंबर माह की शुरुआत में आटो स्टैंड पार्किंग शुरु हुई थी। रोडवेज की ओर से पार्किंग फीस को लेकर कोई सूची उपलब्ध नहीं करवाई गई। इस कारण उन्होंने आटो व ई रिक्शा के लिए 12 घंटे की फीस 50 रुपये निर्धारित की थी।
अब लगभग छह महीने बाद रोडवेज की ओर से इतनी कम फीस का नोटिस बोर्ड पार्किंग में लगा दिया है। यह पार्किंग फीस काफी कम है। जबकि लघु सचिवालय परिसर की पार्किंग में आटो, ई रिक्शा या गाड़ी खड़ी करने पर 30 रुपये किराया लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें