फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लघु सचिवालय में शुरू होगी डाकखाना की नई शाखा

Wed, 01 Oct 2025 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी27-लघु सचिवालय की बिल्डिंग में डाकखाना की ब्रांच खोलने का चल रहा कार्य। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। शहरवासियों की लंबे समय से चल रही मांग आखिरकार पूरी हो गई। लघु सचिवालय परिसर में जल्द ही डाकखाना की शाखा शुरू होगी। बार एसोसिएशन के सदस्यों की ओर से यह मांग काफी समय से उठाई जा रही थी।
विज्ञापन

17 मई को ई-लाइब्रेरी के उद्घाटन के समय वकीलों ने सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के सामने यह मुद्दा रखा था। उन्होंने आश्वासन दिया था कि सचिवालय में डाकखाना की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। अब सरकार ने मांग को मंजूरी देते हुए शाखा खोलने का काम शुरू कर दिया है।
बार एसोसिएशन के प्रधान अरुण नैन का कहना है कि डाकखाना की शाखा खुलने से कोर्ट परिसर में लंबित केसों से जुड़े कागजी कार्यों को निपटाने में आसानी होगी। पहले वकीलों और कर्मचारियों को डाक सेवाओं के लिए बाहर जाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी होती थी।
विज्ञापन

अब सचिवालय परिसर में ही यह सुविधा उपलब्ध होगी। सिर्फ वकीलों ही नहीं बल्कि आमजन, ग्रामीण और सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। आधार लिंकिंग, रजिस्ट्री संबंधी कार्य, डाक और पार्सल की सुविधा और बचत योजनाओं का लाभ सचिवालय से ही लिया जा सकेगा।



लोगों और अधिवक्ताओं को होगा फायदा
अधिवक्ताओं को केस संबंधित दस्तावेज व रजिस्ट्री कार्य के लिए शहर में नहीं जाना पड़ेगा। लोगों को डाक, पार्सल, आधार व बैंकिंग सेवाएं एक ही जगह मिलेंगी। वहीं गांव से आने वाले लोगों को सचिवालय में आने पर डाकघर के सारे काम तुरंत निपटा सकेंगे। कर्मचारियों को सरकारी विभागों को आधिकारिक पत्राचार में सहूलियत होगी।


लघु सचिवालय की बिल्डिंग में डाकखाना की ब्रांच खुलेगी। लोगों को अब रेलवे स्टेशन के पास स्थित डाकखाना में अपने काम के लिए नहीं जाना पड़ेगा। अब यह सुविधा लघु सचिवालय में ही मिलेगी।
विज्ञापन

–जगदीश चंद्र, एसडीएम नरवाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें