फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सचिन जिंदल बने युवा के अध्यक्ष, आशीष तायल बने महासचिव

Wed, 01 Oct 2025 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी26-बैठक के दौरान नई नियुक्तियां करते महावीर कंप्यूटर और ईश्वर गोयल। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जुलाना। अग्रोहा धाम विकास ट्रस्ट युवा विंग की जुलाना इकाई का मंगलवार को गठन किया गया। इसमें सचिन जिंदल को अध्यक्ष और आशीष तायल को महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां जुलाना में हुई बैठक में की गई। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर कंप्यूटर, जिला प्रधान एडवोकेट ईश्वर दास गोयल, उपप्रधान राम विलास मित्तल व जिला युवा प्रधान दीपक गोयल ने विशेष रूप से शिरकत की।
विज्ञापन

नव नियुक्त अध्यक्ष और महासचिव ने समाज के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से अपनी भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर विजय जिंदल, रोशनलाल सिंगला, रमेश जिंदल, कश्मीरी लाल गोयल, राम लाल सिंगला, दयाराम जिंदल, राहुल तायल, सुशील जिंदल, मोहित जिंदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें