फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चातुर्मास और प्रवचनों के लिए बनेगा आधुनिक तेरापंथ भवन

विज्ञापन
30जेएनडी25: उचाना मंडी में तेरापंथ भवन के पुनर्निर्माण के लिए भूमि पूजन करते समाज के गणमान्य लो - फोटो : Samvad
विज्ञापन
उचाना। बरसात में जलभराव और जगह की कमी से जूझ रहे उचाना मंडी के तेरापंथ भवन को अब नया स्वरूप दिया जाएगा। करीब 32 साल पुराने भवन के पुनर्निर्माण का काम शुक्रवार को भूमि पूजन के साथ शुरू हो गया।
विज्ञापन

जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। नए भवन में धार्मिक प्रवचनों, साधु-साध्वियों के ठहराव और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध कराने की योजना है।
भूमि पूजन की रस्म प्रवीण शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ पूरी करवाई। सभा के प्रधान रामनिवास जैन और राजेश जैन ने बताया कि पुराने भवन में चातुर्मास के दौरान साधु-साध्वियों के ठहरने और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने में परेशानी आती थी। भवन का स्तर सड़क के बराबर होने से बारिश का पानी भी अंदर घुस जाता था। इन दिक्कतों को दूर करने के लिए भवन को नए सिरे से बनाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

प्रस्तावित भवन 50 गुणा 31 फुट क्षेत्र में बनाया जाएगा। भूतल पर प्रवचन हॉल और दो कमरे होंगे। पहली मंजिल पर एक हॉल, दो कमरे और शौचालय बनाया जाएगा। इससे धार्मिक आयोजनों के दौरान समाज के लोगों और साधु-साध्वियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इस अवसर पर प्रेम खापड़ जैन, सुरेश जैन, सतपाल जैन, बिट्टू जैन, विजय जैन और प्रीतम जैन मौजूद रहे।

आचार्य महाश्रमण के संभावित विहार पर नजर
सभा पदाधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2028 में आचार्य महाश्रमण के संभावित उचाना आगमन को देखते हुए भी भवन का निर्माण महत्वपूर्ण है। उनके जींद, उचाना और नरवाना से होकर विहार करने की संभावना है। ऐसे में नया भवन धार्मिक गतिविधियों के आयोजन और श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिहाज से उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें