फोटो 21जेएनडी17-सीआरएसयू में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी और अन्य। स्रोत विवि
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण योजना के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंटर्नशिप सेल द्वारा टीबी-1 सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. डॉ. राम पाल सैनी ने किया।
उन्होंने विद्यार्थियों से बदलती जरूरतों के अनुरूप कौशल विकसित करने तथा रोजगार पाने के साथ रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग, नॉर्थ रीजन के कंसल्टेंट रोहित ग्रोवर ने कॅरिअर योजना और रोजगार के अवसरों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने स्टार्टअप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और कृषि प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों की संभावनाओं से अवगत कराया। संवाद