फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फसलों की खरीद करवाने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 11 Mar 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी01-लघु सचिवालय परिसर में एसडीएम सत्यवान मान को ज्ञापन सौंपते हुए किसान। संवाद
विज्ञापन
जींद। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिलेभर के किसान नेहरू पार्क में एकत्रित हुए और यहां से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन से संबंधित किसानों ने भाग लिया। किसानों ने अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम सत्यवान मान के मार्फत मुख्यमंत्री को भेजा।
विज्ञापन

इससे पहले नेहरू पार्क में किसानों की जनसभा हुई, जिसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से भारतीय किसान यूनियन के बारू राम, किसान सभा के चांद बहादुर, रमेश कंडेला, आजाद पालवां, मजदूर नेता कामरेड रमेश चंद्र, सुदेश कंडेला व सिक्कम श्योकंद ने की। मंच संचालन किसान सभा के सचिव बलिंद्र उर्फ काला उचाना ने की। किसानों को संबोधित करते हुए किसान सभा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश का किसान अपनी मांग और मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलनरत है, लेकिन केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार इनकी अनदेखी कर रही है। इस कारण किसानों की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। किसान नेताओं ने कहा कि 25 नवंबर 2024 को केंद्र सरकार कृषि विपणन पर राष्ट्रीय नीति फ्रेमवर्क लेकर आ गई, जो रद्द किए गए तीन कृषि कानूनों में से एक है, अर्थात रद्द कराए गए तीन कृषि कानूनों को पिछले दरवाजे से लागू करना चाहती है। इसे किसान कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार बिजली कानून लेकर आ रही है। साथ ही स्मार्ट मीटर योजना लागू कर रही है। इनके आने के बाद आम जनता की पहुंच से बिजली लगभग बाहर हो जाएगी। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश अनुसार फसलों की खरीद की जाए। किसानों पर बनाए गए मुकदमा रद्द किए जाएं। इस मौके पर नफे सिंह ईगराह, दलवीर, महेंद्र, ज्ञानी राम, कपूर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें