11जेएनडी02-शिव कॉलोनी में आयोजित बैठक में भाग लेते जनवादी लेखक संघ के सदस्य। स्रोत स्वयं
- फोटो : संवाद
जींद। शिव कॉलोनी स्थित अक्षर भवन में जनवादी लेखक संघ जींद की ओर से राममेहर सिंह खर्ब की अध्यक्षता में होली-फाग उत्सव के उपलक्ष्य में काव्य और विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी का आगाज संगीत प्राध्यापक चमन लाल ने गोपालदास नीरज की गजल अब तो मजहब कोई ऐसा भी चलाया जाए, जिसमें इंसान को इंसान बनाया जाए गाकर किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए रामफल दहिया ने कहा कि हमें मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण माहौल में होली खेलनी चाहिए और पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली हर गतिविधि से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेइंतहा पानी की बर्बादी करना, केमिकल मिले हुए रंगों का इस्तेमाल करना, नशा करना और परंपरा के नाम पर पाखंड और दिखावा करना उचित नहीं है। सुमेर सिंह सुमरा ने कहा कि यह त्योहार भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। इस मौके पर मंगतराम शास्त्री, सोहनदास, सुनील कुमार सैनी, रामफल दहिया, राजेश भेंट, अमनदीप, कर्मबीर संधू और आजाद पांचाल भी मौजूद रहे।
11जेएनडी02-शिव कॉलोनी में आयोजित बैठक में भाग लेते जनवादी लेखक संघ के सदस्य। स्रोत स्वयं- फोटो : संवाद