11जेएनडी01: अक्षर भवन में आयोजित बैठक में भाग लेते रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्य। स्रोत : आयोज
जींद। शिव काॅलोनी स्थित अक्षर भवन में रविवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह की अध्यक्षता में हुई। संचालन सचिव राजकुमार श्योकंद ने किया।
बैठक में अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि आठवें वेतन आयोग में पारित वित्त विधेयक 2025 को वापस लिया जाए और सरकारी कर्मचारियों के समान सारी सुविधाएं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी उपलब्ध करवाई जाएं तथा वेतन आयोग की रिपोर्ट को ठीक समय पर लागू किया जाए। राज्य उपाध्यक्ष छज्जूराम नैन ने कहा कि फरवरी की 22 व 23 तारीख को कुरुक्षेत्र की सैनी धर्मशाला में अखिल भारतीय रिटायर्ड कर्मचारी फेडरेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा।
इसकी तैयारियों को लेकर 16 जनवरी को रोहतक में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक की जाएगी। इसमें कोरोनो काल के दौरान रोके गए 18 माह के मंहगाई भत्ते का एरियर ब्याज समेत भुगतान करने, मेडिकल भत्ता 3000 रुपये प्रति माह किए जाने, 65 वर्ष की आयु में 10 प्रतिशत व 75 की आयु के बाद 20 प्रतिशत की मूल पेंशन में वृद्धि किए जाने।
मजदूर विरोधी सभी श्रम संहिताओं को समाप्त किए जाने। निजीकरण पर रोक लगाने और पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांगें उठाई। इस अवसर पर आजाद पांचाल, कर्मबीर सिंह सन्धू, महेंद्र सिंह बिश्नोई, राजकरण शर्मा, कलीराम खत्री, होशियार सिंह, ईश्वर सिंह, दरिया सिंह पटवारी, रमेश कुमार शास्त्री मौजूद रहे।