फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: इनर व्हील क्लब ने मनाया क्लब डे व लोहड़ी पर्व

Mon, 12 Jan 2026 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी15: केक काटकर इनर व्हील क्लब का स्थापना दिवस मनाते हुए क्लब सदस्य। संवाद
विज्ञापन
जींद। इनर व्हील क्लब ने प्रधान रमन प्रीत कौर की अध्यक्षता में इनर व्हील डे, लोहड़ी और मकर संक्रांति मनाया। क्लब के सदस्य एकत्रित हुए और केक काटकर इनर व्हील डे का उत्सव मनाया।
विज्ञापन


यह आयोजन एकता, मित्रता और सेवा भावना का प्रतीक बना। क्लब की खास बात यह रही कि सभी सदस्य पारंपरिक पंजाबी परिधानों में सजे-धजे नजर आए। इससे आयोजन में रंग-बिरंगी सांस्कृतिक छटा बिखेरी। क्लब की प्रधान रमन प्रीत कौर ने सभी सदस्यों को इनर व्हील डे, लोहड़ी एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कार्यक्रम में प्रेम, सकारात्मक सोच और सामुदायिक एकता के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि इनर व्हील की पहचान निःस्वार्थ सेवा और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी हुई है। इनर व्हील की मूल भावना को साकार करते हुए क्लब द्वारा इस यह सेवा कार्य किया गया। क्लब सदस्यों ने होटल स्टाफ व अन्य जरूरतमंदों को कंबलों वितरण किया ताकि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत मिल सके। कार्यक्रम ने न केवल सदस्यों को आपस में जोड़ने का कार्य किया बल्कि समाज के प्रति सेवा भाव को भी मजबूती प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें