फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तहसील कार्यालय में व्यक्ति ने कीटनाशक पीकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। झील निवासी 48 वर्षीय प्रहलाद सिंह ने जमीन विवाद में तहसील कार्यालय में कीटनाशक पीकर जान दे दी। उनकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें चचेरे भाई सुमित नंबरदार, सचिन और तीन सरकारी अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उचाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।प्रहलाद के बेटे सोमपाल ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।

सोमपाल ने बताया कि उनके परिवार के पास करीब आठ एकड़ जमीन है। यह जमीन उनके पिता के चारों भाइयों के हिस्से में 2-2 एकड़ आती। आरोप है कि उनके चाचा राजकुमार के बेटे सुमित नंबरदार और सचिन उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन

दोनों आरोपी उन्हें धमकी देते थे कि उन्होंने जमीन खरीद ली है और उस पर कब्जा कर लेंगे। जमीन विवाद का यह मामला आयुक्त हिसार के पास विचाराधीन था। उनके पिता कई दिनों से परेशान थे।

सोमवार को उनके पिता प्रहलाद जमीन के सिलसिले में तहसील कार्यालय उचाना गए थे। वहां कथित तौर पर तहसीलदार, पटवारी और कानूनगो के साथ मिलकर कब्जा करवाने का प्रयास किया गया। इसके बाद उनके पिता ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें पहले नागरिक अस्पताल ले जाया गया फिर जींद रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक प्रहलाद की जेब से सुसाइड नोट बरामद
मृतक प्रहलाद की जेब से अस्पताल में सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें प्रहलाद ने लिखा है कि सुमित नंबरदार और उसके भाई सचिन ने मिलीभगत की। उन्होंने तत्कालीन तहसीलदार, कानूनगो व पटवारी के साथ मिलकर जमीन की तकसीम अपने नाम करवा ली। यह वही जमीन थी जिसकी जोताई वह स्वयं करते थे। सचिन और सुमित उन्हें बार-बार उनकी जमीन पर कब्जा करने की धमकी भी देते थे।
विज्ञापन


वर्जन
पुलिस ने प्रहलाद के सुसाइड नोट व उसके बेटे सोमपाल की शिकायत पर सुमित नंबरदार व उसके भाई सचिन को नामजद करते हुए तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। -चंद्रपाल, प्रभारी, पुलिस थाना उचाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें