फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छा इंसान वह है जो दूसरों के दुख को समझे और उनकी सहायता करे : सुखदेव महाराज

Sun, 16 Feb 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी02-रोहतक रोड पर चल रहे महा अखंड जाप में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जींद। महान शक्ति संगठन कला धाम के तत्वावधान में रोहतक रोड पर चौड़ी गली में विश्व कल्याण और सर्व सुख-शांति के लिए चल रहे 11 दिवसीय महा अखंड जाप 10वें दिन भी जारी रहा। ऋषि सुखदेव महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन में पूर्ण सतगुरु का मिलना भगवान की सबसे बड़ी कृपा है। उन्होंने कहा कि पूर्ण सतगुरु अपने शिष्य के पवित्र अंतकरण में ज्ञान रूपी दीपक जलाकर दुखों से बचाते हैं और उसके कीमती जीवन को सुखमय, आनंदमय और प्रकाशमय बना देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेवा, सिमरन और दान करने से मनुष्य का कल्याण होता है। सभी भक्तों को पूर्ण संत महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर मानवता की भलाई के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। मानवता के प्रति निस्वार्थ भाव से किया गया कर्म ही सर्वोत्तम है। फिर चाहे वह किसी जरूरतमंद के लिए किए गए धन या किसी अन्य वस्तु का दान हो। जीवन में सत्कर्म करते हुए मन में कभी भी अहंकार नहीं आना चाहिए। अच्छा इंसान वह है जो दूसरों के दुख को समझे और उनकी सहायता करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें