फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पौली गांव के घर में 39 साल बाद पैदा हुई लड़की

Sun, 04 Jan 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 04जेएनडी10-पौली गांव में लड़की के जन्म पर कुआं पूजन करती महिलाएं। स्रोत परिजन
विज्ञापन
जुलाना। पौली गांव के एक घर में 39 साल बाद लड़की पैदा होने की खुशी में रविवार को कुआं पूजन किया गया। ढोल नगाडों के साथ खुशी मनाई गई और पूरे गांव को भोज करवाया गया।
विज्ञापन

पौली गांव निवासी संजय ने बताया कि उनके घर में 39 साल पहले उनकी बहन ने जन्म लिया था। अब उनके घर में बेटी ने जन्म लिया है। उनका परिवार लड़का और लड़की में कोई अंतर नही मानता। लड़की आज के युग में किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नही हैं।
लड़कियां भी माता-पिता का नाम रोशन कर सकती हैं अगर उनकी परवरिश लड़कों की तरह की जाए। अन्य लोगों को भी चाहिए कि वो बेटी और बेटे में कोई अंतर न समझे। लड़की की माता ने बताया कि लड़कियां आज के समय में खेल, शिक्षा, सेना आदि किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें