फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सर्जिकल फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच घंटे में पाया काबू

विज्ञापन
18जेएनडी25-सर्जिकल फैक्ट्री में लगी आग में जली मशीन। स्रोत मालिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। शहर के भिवानी रोड पर स्थित एक सर्जिकल फैक्ट्री में वीरवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग को बुझाने में करीब पांच घंटे का समय लगा। जिस समय फैक्ट्री में आग लगने की घटना हुई उसे समय फैक्ट्री में कर्मचारी भी मौजूद थे लेकिन समय रहते हुए बाहर निकलने में कामयाब हो गए।
फैक्ट्री मालिक सतीश जिंदल ने बताया कि सुबह छह बजे एक कर्मचारी जब पानी चलाने के लिए आया तो वहां पर उसे धुआं उठता दिखाई दिया। उसने तुरंत आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की गाड़ी 15 मिनट की देरी से पहुंची। तब तक रूई में आग तेजी से फैली गई थी। आग से फैक्ट्री में चल रही दो मशीनों और कच्चे माल व तैयार माल को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार इमरजेंसी फंड बनाए ताकि किसी व्यापारी को कोई नुकसान होने पर उसे राहत दी जा सके।

18जेएनडी25-सर्जिकल फैक्ट्री में लगी आग में जली मशीन। स्रोत मालिक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें