फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 70 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद, युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। 70 लाख रुपये का बकाया मांगने गए युवकों पर जानलेवा हमला करने और रंगदारी की धमकी देने के मामले में जुलाना थाना पुलिस ने जुलाना में शोरूम संचालक भाइयों सुरेश व प्रियव्रत समेत 15 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रोहतक के महम के गांव फरमाणा खास निवासी विनोद कुमार ने शिकायत में बताया कि उन्होंने वर्ष 2009 से 2020 के बीच जुलाना निवासी सुरेश कुमार को व्यापार के सिलसिले में करीब 70 लाख रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि सुरेश कुमार बहाने बनाकर लंबे समय से रुपये लौटाने में टालमटोल कर रहा था।
तीन जुलाई 2026 की शाम जब पीड़ित का भाई राजेश बकाया राशि मांगने गया तो आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई की। इसके बाद विनोद, अनिल और सुधीर मामले की जानकारी लेने मौके पर पहुंचे तो सुरेश, उसके भाई प्रियव्रत और उनके 15 साथियों, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, ने डंडों और फरसों से उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में विनोद के सिर पर गंभीर चोट आई और वह घायल हो गया। इसके बाद उसको रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया। विनोद ने आरोप लगाया कि शोरूम संचालक सीसीटीवी फुटेज भी छिपाई है। इसमें डीएसपी रिषभ सौढी ने जांच कर एफआईआर के आदेश दिए। जुलाना थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपी भाइयों समेत 15 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें