15जेएनडी23: राज्यसभा सांसद से मिलते कुम्हार समाज के लोग। स्रोत सदस्य
जुलाना। प्रजापति (कुम्हार) समाज का प्रतिनिधिमंडल राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा से मिला और उन्हें 22 फरवरी को जुलाना में आयोजित होने वाले कुम्हार समाज के सम्मेलन का निमंत्रण दिया।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे महेंद्र प्रजापति ने बताया कि पारंपरिक रूप से मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हारों का व्यवसाय कुछ वर्षों में संकट से गुजर रहा है। सबसे बड़ी समस्या उपयुक्त मिट्टी की उपलब्धता न होना है। मिट्टी नहीं मिलने के कारण अनेक परिवारों का रोजगार प्रभावित हुआ है और उनका काम लगभग चौपट होने की कगार पर पहुंच गया है।
उन्होंने सांसद को बताया कि समाज की मांग है कि कुम्हारों के लिए मिट्टी निकालने के लिए निर्धारित स्थान हो और वहां से मिट्टी लेने की वैधानिक अनुमति दी जाए। इस अवसर पर कृष्ण प्रजापति, कुलबीर, बलिंद्र, राज व महाबीर आदि मौजूद रहे।