फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई के के पहले दो दिन में एक कोरोना संक्रमित मिला, नहीं हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
काफी परेशानी के बाद अब कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। जुलाई महीना राहत भरा साबित होता दिखाई दे रहा है। जुलाई में दो दिन में केवल एक संक्रमित मिला है। वहीं एक व्यक्ति कोरोना को मात देकर ठीक भी हुआ है। यदि लोगों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन किया तो जिला जुलाई में कोरोना से पूरी तरह मुक्त हो सकता है।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को 833 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से केवल एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। जिले में अब तक 21173 लोग संक्रमित हो चुके है। जबकि 20624 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं जिले में अब तक 536 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को भी एक व्यक्ति कोरोना को मात देकर ठीक हुआ है। इस समय जिले में 13 सक्रिय केस हैं। यह सभी अपने-अपने घरों में ही क्वारंटीन हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 834 लोगों के सैंपल लिए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग 274442 लोगों के सैंपल ले चुका है।
नागरिक अस्पताल में लिए जाते हैं प्रतिदिन दो जगह सैंपल
नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग के मुख्य गेट पर ही पिछले चार दिनों से कोरोना जांच के लिए लोगों के सैंपल लिए जाते हैं। यहां पर अस्पताल में आने वाले मरीजों के सैंपल लिए जाते हैं। नई बिल्डिंग में प्रतिदिन औसतन 200 लोगों के सैंपल लिए जाते हैं। इसके अलावा फ्लू कॉर्नर पर भी लोगों के सैंपल लिए जाते हैं। अकेले नागरिक अस्पताल जींद में ही 500 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों को पूरी सावधानी बरतनी होगी। अब हम कोरोना मुक्त होने की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। यदि लोग सावधानी रखेंगे तो जिला जुलाई महीने में ही कोरोना मुक्त हो जाएगा। डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें