दुष्कर्म के आरोप में जिला जेल में बंद आरोपी के साथ दूसरे बंदी द्वारा कुकर्म करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जेल उप अधीक्षक की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि 28 जून की रात को बंदी के साथ कुकर्म किया गया। साथ ही किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी गई।
जींद जेल के उप अधीक्षक संदीप ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जेल में यूपी निवासी एक हवालाती बंद है। जिसने जेल प्रशासन को यह शिकायत दी है कि जेल में बंद दूसरे बंदी परमजीत ने 28 जून की रात को उसके साथ कुकर्म किया और इस बारे में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी एएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि परमजीत के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।