22जेएनडी01-अपना रोटी रथ सेवा समिति के भंडारे में भोजन वितरित करते हुए। स्रोत सदस्य
जींद। राजस्थान के गांव दोबड़ा निवासी अनिल शर्मा के परिवार ने जींद पहुंचकर अपने दादा श्योचंद शर्मा और दादी गंगादेवी की पुण्यतिथि पर अपना रोटी रथ सेवा समिति के स्थल पर आकर भंडारा लगवाया। संस्था के अध्यक्ष मुकेश राठौड़ ने बताया कि अनिल शर्मा सोशल मीडिया के माध्यम से संस्था के साथ जुड़े हुए हैं।
रविवार को उन्होंने पूर्वजों की पुण्य तिथि पर भंडारा लगवाया है। उन्होंने जरूरतमंदों को दूध भी वितरित किया। इसके अलावा संस्था को पानी के पांच कैंपर भी दान किए। उन्होंने पूरी गर्मी अपने खर्चे पर इनको भरवाने की जिम्मेदारी ली है। संस्था पिछले आठ वर्षों से जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन उपलब्ध करवा रही है। इस अवसर पर मैनेजर सोमबीर स्वामी, सुशील शर्मा, विनोद राजपूत, नरेश, रीना, रानी मौजूद रहीं।