फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कन्या गुरुकुल खेड़ा में होनहार छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
18जेएनडी37: गुरूकुल खेड़ा में सम्मानित किए गए विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
उचाना। कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुरुकुल खेड़ा में 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 12वीं कक्षा में 54 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 98 छात्राओं ने मेरिट प्राप्त की। 10वीं कक्षा में 19 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए और 62 छात्राओं ने मेरिट प्राप्त की।
विज्ञापन

12वीं कक्षा में 49 छात्राओं ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। 10वीं कक्षा में 9 छात्राओं ने संस्कृत व सामाजिक अध्ययन विषय में 100-100 अंक प्राप्त किए। गुरुकुल कमेटी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को 1100, 800 व 500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया। साथ ही स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समाजसेवी ओमदत्त डाहोला एवं डॉ. सोनिया ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। प्रशंसा भी की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें