फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कपड़ा मासूम के मुंह में ठूंसा गया...चुप्पी मां और पुलिस ने साध ली

Wed, 24 Sep 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी16-घटनास्थल, जहां पर मिला था बच्ची का शव। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर के धड़ा मोहल्ले में सोमवार की दोपहर दो वर्षीय मासूम बच्ची का कंबल में लिपटा शव मिला था। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और ऊपर से ईंट और कुर्सी रखी हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दम घुटने से मासूम की माैत की पुष्टि हुई। हैरानी की बात है इस मामले में न तो मां ने शिकायत दी और न ही पुलिस ने कोई जांच की, बस इत्तेफाकिया कार्रवाई कर शव सौंप दिया।
विज्ञापन

आगरा (यूपी) के एक गांव की महिला प्रीति कई वर्षों से जींद के धड़ा मोहल्ले में रह रही हैं। उनका एक चार साल का बेटा और दो साल की बेटी साधना है। प्रीति का पति मजदूरी करता है और आगरा में रहता है। सोमवार को साधना खेलते-खेलते लापता हो गई।
खोजबीन की गई तो मासूम का शव मकान के पास एक कंबल में लिपटा मिला। जिस हालत में शव मिला उसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मासूम की हत्या की गई होगी। वजह, कंबल के ऊपर ईंटें पड़ी थीं और उसे छिपाने के लिए कुर्सी रखी गई थी।
विज्ञापन

गले नहीं उतर रहा पुलिस की जांच का रवैया

ऐसे गंभीर मामले में भी पुलिस का इत्तेफाकिया कार्रवाई कर पल्ला झाड़ने वाला रवैया गले नहीं उतर रहा है। पुलिस का कहना है कि बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसने और छिपाने वाली कोई बात सामने नहीं आई जबकि प्रत्यक्षदर्शियों ने कंबल में शव मिलने की बात कही थी। अगर मान भी लिया जाए कि बच्ची की मौत सामान्य थी तो वह कौन सी परिस्थितियां रही होंगी की मासूम का दम घुट गया? इसके अलावा शव कंबल में कैसे पहुंचा? इन सभी पहलुओं पर जांच किए बिना मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्जन-
-घरवालों ने कोई शिकायत नहीं दी है। हालांकि पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। आसपास सीसीटीवी खंगाले गए हैं लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है।
-कुलदीप सिंह, एसपी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें