फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पशु व्यापारी से 30 भैंस खरीदकर ठगे 45 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। उचाना क्षेत्र के गांव काकड़ौद निवासी रामनिवास से 30 भैंस खरीदकर 45 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामले में मध्य प्रदेश के चार व्यापारियों के खिलाफ ठगी करने व धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव काकड़ौद निवासी रामनिवास ने पुलिस एफआईआर में बताया कि वह भैंस खरीद फरोख्त का कार्य करते हैं। विदेशापुर रोड भोपाल निवासी बल्लू उर्फ साजिद, मुन्ना, मुश्ताक, संजू उनसे 12 सितंबर को 20 व 24 सितंबर को 10 भैंस 45 लाख रुपये में खरीद कर ले गए थे।
आरोपी ने भैंसों का भुगतान अलग-अलग चेक देकर किया गया था। जब वह चेक लेकर बैंक में गए तो उसे बताया गया कि खाते में रुपये नहीं हैं और चेक बाउंस हो गए। इस पर आरोपियों से संपर्क साधा और चेक बाउंस होने की बात कही।
विज्ञापन

जब रुपये मांगे तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरोपियों ने रुपये लौटाने से साफ मना कर दिया। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बल्लू उर्फ साजिद, मुन्ना, मुश्ताक, संजू के खिलाफ धोखाधड़ी करने, धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें