फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों पुलिस ने मार्केट कमेटी के चेयरमैन विक्रम सिंह राणा की शिकायत पर मार्केट कमेटी के सचिव दीपक कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार और दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के चेयरमैन विक्रम सिंह राणा ने 18 मई 2019 को पुलिस महानिदेशक व गुप्तचर विभाग को शिकायत दी थी कि मार्केट कमेटी के सचिव दीपक कुमार ने भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की है। उन पर आरोप है कि हाजिरी रजिस्टर अपने कब्जे में रखा तथा उसकी छुट्टी व रवानगी के पेज नंबर 8, 9 व 19 गायब कर दिए। राणा ने आरोप लगाया कि दीपक कुमार ने अपने हितों के लिए बोर्ड मुख्यालय व चेयरमैन के आदेशों के खिलाफ बैंकों में खाते खुलवाए तथा उनमें पैसे भी ट्रांसफर किए। चेयरमैन ने यह भी आरोप लगाए कि दीपक कुमार ने मंडी के सुपरवाइजरों व आढ़तियों के साथ सांठगांठ करके भ्रष्टाचार किया है। राणा की शिकायत की जांच गुप्तचर विभाग पंचकूला द्वारा की गई। जांच के दौरान राणा द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए। गुप्तचर विभाग की रिपोर्ट को डीएसपी ऑफिस सफीदों भेज दिया गया है। गुप्तचर विभाग की जांच रिपोर्ट पर सफीदों पुलिस ने दीपक कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें