फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कांवड़ियों से भरा कैंटर पलटा, 22 घायल

Sat, 19 Jul 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी25-बद्दोवाल गांव के पास कांवडिय़ों की गाड़ी का फ टा हुआ टायर। संवाद - फोटो : यमुना पुल से निकलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। श्रावण माह के चलते कांवड़ यात्रा के लिए देशभर से श्रद्धालु हरिद्वार जा रहे हैं। नेशनल हाईवे हिसार-चंडीगढ़ रोड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हरिद्वार जल लेने जा रहे कांवड़ियों से भरा एक कैंटर वीरवार रात को बद्दोवाल गांव के पास पलट गया। हादसा कैंटर का टायर फटने के चलते हुआ जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में करीब 2 दर्जन कांवड़िये घायल हो गए। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नरवाना नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को छुट्टी दे दी गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल कांवड़िये हिमांशु पुत्र रोहताश को बेहतर इलाज के लिए अग्रोहा रेफर किया गया है। हादसे के शिकार सभी कांवड़िये फतेहाबाद जिले के गांव बीघड़ व किरढान के निवासी हैं।
22 श्रद्धालुओं का यह जत्था हरिद्वार जल लेने के लिए निकला था। रास्ते में नरवाना के पास बद्दोवाल के समीप कैंटर का टायर फट गया जिससे गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में घायल होने वालों में संदीप (38), सुमित (30), सौरभ (25), विक्की (22), सन्नी (26), नानक (28), हिमांशु (19), कमल (22), जोनी (21), ललित (25), सोनू (19), अंकित (20), कृष्ण (22), प्रिंस, सतबीर सभी निवासी बीघड़, जिला फतेहाबाद और प्रिंस (20) पुत्र जंतर निवासी किरढान जिला फतेहाबाद शामिल हैं।
विज्ञापन


जांच के बाद पता चलेगा हादसे का कारण
सदर थाना जांच अधिकारी पूरन दास ने कहा कि फतेहाबाद के बीघड़ से हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों के गाड़ी के पलटने की सूचना मिली थी। इसके बाद घटना स्थल पर मौके पर पहुंचकर सभी घायल कांवड़ियों को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचा दिया था जहां से कांवड़ियों को उपचार दिलवाकर छुट्टी दे दी गई। जांच में पता चला कि हादसा गाड़ी का टायर फटने से हुआ है।

18जेएनडी25-बद्दोवाल गांव के पास कांवडिय़ों की गाड़ी का फ टा हुआ टायर। संवाद- फोटो : यमुना पुल से निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें