फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आवारा कुत्तों के बधियाकरण और टीकाकरण का अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। उचाना में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को देखते हुए नगर पालिका ने ठोस कदम उठाया है। नपा ने कुत्तों के बधियाकरण और टीकाकरण का कार्य शुरू कर दिया है। नपा की ओर से लगाया गया टेंडर खुल गया है।
विज्ञापन

सिद्धि एनिमल वेलफेयर सोसाइटी को यह कार्य अलॉट किया गया है। सोसाइटी की टीम ने अब तक 25 आवारा कुत्तों को पकड़ लिया है। इन कुत्तों को नपा की ओर से बनाए गए अस्थायी ओपन एयर थिएटर में पांच दिनों के लिए रखा जाएगा। कुत्तों का बधियाकरण कर और निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद उन्हें उसी स्थान पर छोड़ा जाएगा। जहां से उन्हें पकड़ा गया था।
नपा अधिकारियों के अनुसारए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद इस कार्य में तेजी लाई गई है। नपा के पास 450 से अधिक आवारा कुत्तों को पकड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। शहर की सड़कों और गलियों में घूम रहे आवारा कुत्तों के कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आवारा कुत्तों को शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों व अन्य सार्वजनिक स्थलों से हटाकर उनका बधियाकरण और टीकाकरण के निर्देश दिए हैं। नपा का यह अभियान लोगों को राहत दिलाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
वर्जन
शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ा जा रहा है। बीते साल में काफी कुत्तों के काटने के केस सामने आए थे। इसलिए टेंडर लगाया गया है। बधियाकरण कराया जाएगा। टीकाकरण का कार्य शुरू कर दिया है। इनके लिए अलग से अस्थायी व्यवस्था ओपन एयर थिएटर में की गई है।-विकास काला, नपा चेयरमैन, उचाना।


वर्जन
नपा की ओर से कुत्तों को पकड़ बधियाकरण किए जाने का टेंडर ओपन हो चुका है। इसके बाद सिद्धि एनिमल वेलफेयर सोसाइटी को वर्क अलॉट कर दिया है। 450 कुत्तों को पकडऩे का टारगेट है। इससे शहरवासियों को काफी राहत मिल सकेगी। -अशोक डांगी, नपा सचिव, उचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें