फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ज्वेलर्स की दुकान से पांच तोले सोने के आभूषणों की डिब्बी चोरी

विज्ञापन
फोटो 14जेएनडी14-पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार। स्रोत राहगीर
विज्ञापन
उचाना। लितानी रोड स्थित गुरु रविदास मंदिर के पास ज्वेलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर आए युवक ने दुकानदार के पिता को बातों में उलझाकर सोने के आभूषणों से भरी डिब्बी चोरी कर ली। डिब्बी में करीब पांच तोले सोने के आभूषण बताए जा रहे हैं। इनकी कीमत करीब छह से सात लाख रुपये है। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

दुकानदार संदीप वर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर वह खाना खाने के लिए घर गए थे। उस समय उसके पिता दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान टोपी और चेक की कमीज पहने एक युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचा। उसने बच्चों वाली सोने की बालियां दिखाने को कहा।
कई बालियां देखने के बाद युवक ने 25 से 30 हजार रुपये की कीमत वाली बालियां दिखाने को कहा। इसके बाद वह कभी एक तो कभी दूसरा सामान देखने की बात कहकर के पिता को उलझाता रहा। इसी दौरान उसने दुकान में रखी आभूषणों की एक डिब्बी उठाकर जेब में डाल ली।
विज्ञापन

युवक ने एक हजार रुपये दिए और कुछ देर बाद वापस आने की बात कहकर चला गया। युवक के जाने के बाद डिब्बियों की गिनती की गई तो सात की बजाय छह मिलीं। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। इसमें युवक डिब्बी जेब में डालता हुआ दिखाई दिया।
टोपी पहने होने के कारण सीसीटीवी फुटेज में युवक का चेहरा स्पष्ट नहीं दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस और आसपास के दुकानदार बाजार में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं।
वर्जन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है। -मोनिका, प्रभारी, पुलिस थाना उचाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें