फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का सोशल मीडिया पेज ब्लॉक

Thu, 15 May 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का सोशल मीडिया पेज ब्लॉक हो गया है। मासूम शर्मा के पेज पर करीब साढ़े 7 लाख फॉलोअर्स थे। पेज ब्लॉक होने के बाद मासूम शर्मा ने कहा कि यह घटिया हरकत है। आरोप लगाया कि सरकार में उच्च पद पर बैठा एक व्यक्ति ओछी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

फेसबुक पेज पर डाली पोस्ट में मासूम शर्मा ने कहा है कि पहले मेरे गाने बैन किए गए, फिर मेरठ और ग्वालियर के कंसर्ट पर रोक लगाई गई और अब मेरे इंस्टाग्राम पेज को सरकार ने ब्लॉक कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है, जिस अकाउंट से वह पोस्ट कर रहे हैं, सुबह तक यह भी न मिले। उन्होंने कहा कि उनके साथ गलत हो रहा है।
अकाउंट खोलते ही मैसेज आया, यह पेज उपलब्ध नहीं है

इंस्टाग्राम पर मासूम शर्मा के पर्सनल पेज पर 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं वीडियो प्रमोशन के लिए मासूम शर्मा फैन पेज के नाम से अकाउंट बनाया था। इस पर सात लाख 61 हजार फॉलोअर थे। मासूम शर्मा की टीम ने जब इस अकाउंट को खोलने की कोशिश की तो अकाउंट नहीं खुला। स्क्रीन पर मैसेज आया कि यह अकाउंट उपलब्ध नहीं है। जो पेज आप खोलने की कोशिश कर रहे हैं, हो सकता है पेज हटा दिया गया है।
विज्ञापन

सरकार से पूछा-पेज ब्लॉक करने की क्यों नहीं दी जानकारी

मासूम शर्मा ने फेसबुक पर डाली पोस्ट में लिखा है कि सरकार या जो भी उसका पेज ब्लॉक कर रहे हैं वे कम पहले ई-मेल कर जानकारी देते। कोई कारण बताकर ही पेज को सस्पेंड या ब्लॉक किया जाना चाहिए था। जब उन्होंने किसी तरह का कोई हिंसा ही नहीं की है तो पेज को सस्पेंड क्यों किया गया। मासूम ने कहा कि उनका पेज दूसरे देशों में दिख रहा है और वहां पर खुल भी रहा है, लेकिन इंडिया की लोकेशन में पेज नहीं खुल रहा है, न तो वह पेज को लॉग इन कर पा रहे और न ही उनके फैंस पेज को देख पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें