फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्टेशन पर 3.30 घंटे का ब्लॉक लिया, रेल यातायात रहा प्रभावित

विज्ञापन
26जेएनडी48-रेलवे स्टेशन, जहां मेंटेनेंस कार्य चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। रेलवे स्टेशन के पास चल रहे रेल मेंटेनेंस कार्य के तहत शुक्रवार को भी 3.30 घंटे का ब्लॉक लिया गया। इस दौरान डायमंड क्रॉसिंग से थोड़ा आगे का हिस्सा बदला गया। ब्लॉक के कारण दोपहर के समय रेल यातायात प्रभावित रहा। स्टेशन से गुजरने और रवाना होने वाली अधिकतर ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर चार से ही संचालित किया गया।
डायमंड क्रॉसिंग के पास स्थित कांटा काफी समय से तकनीकी जांच के दायरे में था। वीरवार को डायमंड क्रॉसिंग बदल दी गई है। संभावना है कि शनिवार से रेलगाड़ी की स्पीड 5 से बढ़ाकर 10 की जा सकती है। धीरे धीरे करके स्पीड बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

सुरक्षा मानकों को ध्यान में रख कर यह कदम उठाए जा रहे है। इसे शुक्रवार को भी अत्याधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ कर्मचारियों की मदद से कांटा परिवर्तन का किया गया। ब्लॉक समाप्त होते ही ट्रेनों की आवाजाही को सामान्य कर दिया गया।
विज्ञापन

वर्जन
डायमंड क्रॉसिंग से थोड़ा आगे रेलवे स्टेशन की तरफ शुक्रवार भी एक कांटा बदला गया है जिसको लेकर करीब 3.50 घंटे का ब्लॉक लिया गया था। शनिवार से जो रेलगाड़ी की स्पीड पांच किमी. रखी गई थी। अब उसे बढ़ाकर 10 किया जाएगा। -रणधीर सिंह, अधीक्षक, रेलवे स्टेशन नरवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें