फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 2025 में पैदा हुआ 17 साल का लड़का!

Mon, 22 Sep 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी 44: स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई गई आपति दिखाते हुए परिजन। स्त्रोत
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने 17 साल के लड़के की जन्मपत्री में जन्मतिथि 25 अक्तूबर 2025 दिखा दी। स्वास्थ्य केंद्र की इस लापरवाही के चलते उसे अभिभावकों को काफी चक्कर काटने पड़े।
विज्ञापन

वार्ड 13 निवासी महिला सोनिया ने बताया कि उसका 17 साल का बेटा है। उसकी जन्मपत्री नहीं बनी थी। जब उन्होंने जन्मपत्री के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया तो अस्पताल की ओर से आपत्ति लगाई गई कि आपने जिस जन्मपत्री के लिए अप्लाई किया है। उसमें बच्चे का नाम सहदेव की जगह सदानंद है और माता का नाम सोनिया की जगह सोनी है। बच्चे की जन्मतिथि 25 अक्तूबर 2025 है।
अगर यह आपके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र है तो कृपा आवेदन आईडी प्रूफ संलग्न करें। बच्चे के परिजन इसको ठीक करवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पाया है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही परिजनों पर भारी पड़ रही है। परिजनों की मांग है कि उनके बेटे की जन्मपत्री जल्द से जल्द बनाकर दी जाए, ताकि उन्हें हो रही परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन


वर्जन
यह मामला उनके संज्ञान में आया है। जन्मपत्री बनाने में किस स्तर पर गलती हुई है। उसका सुधार करवाया जाएगा। इसको लेकर वह संबंधित कर्मियों से भी बात करेंगी ताकि जन्म प्रमाण पत्र को ठीक करवाया जा सके। -डॉ.सुमन कोहली, सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें