फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 12वीं की छात्रा का अपहरण कर यौन उत्पीड़न करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सदर थाना एरिया के एक गांव से 12वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर उसका यौन उत्पीड़न के आरोप का मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस एफआईआर में बताया कि उनकी बेटी 22 दिसंबर को स्कूल गई थी लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं लौटी।
जब उन्होंने बेटी की तलाश की तो वह स्कूल के पास बेहोश हालत में मिली। होश में आने पर बेटी ने बताया कि स्कूल से निकलते ही गांव के साहिल और उसके दो साथियों ने उसे अगवा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि साहिल छात्रा को अज्ञात जगह पर ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। पुलिस ने आरोपी साहिल व उसके दो दोस्तों पर पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें