फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते में चाचा लगने वाले व्यक्ति ने 10 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव की 10 वर्षीय बच्ची से रिश्ते में चाचा लगने वाले व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले आरोपी मनीष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी 10 वर्षीय बेटी 10 फरवरी को घर पर थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले रिश्ते में चाचा लगने वाले मनीष ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में मनीष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें