फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाख कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी। अमर उजाला। - फोटो : Jind
विज्ञापन
पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में हो रही वृद्धि के विरोध में वीरवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सफीदों से कांग्रेस विधायक सुभाष गांगोली के नेतृत्व में डीसी को ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन

सुबह से ही लघु सचिवालय के बाहर काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता जमा हुए। यहां से वो विधायक सुभाष गांगोली के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे। सुभाष गांगोली ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब कच्चे तेल की कीमत न्यूनतम पर होने के दौरान भी इसका लाभ सरकार ने उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचने दिया। मांग की गई की सरकार महंगाई पर रोक लगाए।
आरोप : शराब घोटाले पर पर्दा डाल रही सरकार
विधायक सुभाष गांगोली ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना काल में हुए शराब घोटाले पर पर्दा डाल रही है। लॉकडाउन संक्रमण रोकने के लिए था, लेकिन सरकार में शामिल लोग गलत तरीके से शराब बेच कर कमाई कर रहे थे। अब इस पर कार्रवाई की बजाय, इसे दबाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें