फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दुकान से 97 किलो 272 ग्राम पटाखे बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 07जेएनडी04-मिट्टी खुदवाकर जमीन में दबाते हुए विस्फोटक सामग्री। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। एवीटी स्टाफ की टीम ने रोहतक रोड स्थित विश्वकर्मा चौक के पास दुकान पर छापा मारकर 97 किलो 272 ग्राम पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से रघुवीर नगर निवासी सुनील को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेकर उन्हें मिट्टी खुदवाकर जमीन में दबाकर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

एवीटी स्टाफ प्रभारी उपनिरीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम रोहतक रोड स्थित विश्वकर्मा चौक पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि रघुवीर नगर निवासी सुनील अपनी दुकान के सामने गली में बिना लाइसेंस के बम-पटाखे और अन्य विस्फोटक सामग्री बेच रहा है। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान के बाहर मौजूद युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में उसकी पहचान सुनील के रूप में हुई। पुलिस ने दुकान की तलाशी ली तो अंदर रखे आठ प्लास्टिक कट्टों और एक गत्ते की पेटी से 97 किलो 272 ग्राम बम, पटाखे, फूलझड़ियां और अन्य आतिशबाजी सामग्री बरामद हुई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9बी के तहत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें