फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लांट से 94 प्रतिशत शुद्ध मिली ऑक्सीजन, नागरिक अस्पताल में आपूर्ति होगी

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। ऑक्सीजन प्लांट से सप्लाई की होने वाली ऑक्सीजन की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिल गई है। इसके अनुसार ऑक्सीजन प्लांट 94 प्रतिशत शुद्ध ऑक्सीजन की सप्लाई कर रहा है। यह मरीजों के लिए अनुकूल है। इसके अलावा इस प्लांट से जो ऑक्सीजन सप्लाई हो रही है, उसमें कार्बन डाईऑक्साइड व कार्बन मोनोऑक्साइड नहीं मिली। यह भी स्वास्थ्य विभाग के लिए अच्छी खबर है।
विज्ञापन

बता दें कि 21 जून को नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगना शुरू हुआ था। जुलाई में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य पूरा हो गया था। अगस्त में यहां पर सभी प्रकार की मशीनें और ऑक्सीजन टैंक लगा दिए थे। इसके बाद ऑक्सीजन प्लांट शुरू नहीं हो पाया। इसमें बार-बार तकनीकी कमियां आ रही थीं। सितंबर में ऑक्सीजन प्लांट के टैंक बदले गए। इसके बाद भी कुछ कमियां रह गईं। 15 अक्तूबर को ऑक्सीजन प्लांट ने पूरी तरह से काम करना शुरू किया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने ऑक्सीजन प्लांट ने जो ऑक्सीजन का उत्पादन किया, उसका सैंपल जांच के लिए भेजा। अब इस सैंपल की रिपोर्ट पूरी तरह से सही आ गई। ऑक्सीजन प्लांट द्वारा जो ऑक्सीजन का उत्पादन किया जाता है, उसकी शुद्धता 90 से 96 प्रतिशत के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा उसमें कार्बन डाईऑक्साइड व कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा भी एक प्रतिशत से नीचे होनी चाहिए। सबसे बड़ी बात यह है कि ऑक्सीजन प्लांट की शुद्धता 94 प्रतिशत आई है, जोकि बहुत ही अच्छी बात है। इसके अलावा इसमें न तो कार्बन डाईऑक्साइड मिली और न ही कार्बन मोनोऑक्साइड। अब स्वास्थ्य विभाग इसका प्रयोग मरीजों के लिए कर सकता है।
एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट की शुद्धता की रिपोर्ट मिल चुकी है। इसमें ऑक्सीजन का उत्पादन मरीजों के उपयोग के लिए उचित पाया गया है। ऑक्सीजन प्लांट की ऑक्सीजन की शुद्धता 94 प्रतिशत है। इसके अलावा इसमें कार्बन डाईऑक्साइड व कार्बन मोनोऑक्साइड नहीं मिली हैं। अब इस ऑक्सीजन प्लांट से नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग को जोड़ा जाएगा। इससे इस बिल्डिंग में रखे वेंटिलेटर को सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें