फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से ट्राला और कंबाइन टकराए, 20 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। हिसार-कैथल हाईवे पर सदर थाना के पास चौक पर एक प्राइवेट बस, ट्राला और कंबाइन आपस में टकरा गए। इसमें तीन बच्चों समेत लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से तीन बच्चों नमन, नेहा और मनीषा समेत दिनेश व बलवंत की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बस में सवार जुगतीराम, गौतम, रवि, मंजीत, ईश्वर, बलवंत, दिनेश, कुलदीप, जगदीश, रामरती, ज्ञानी, राजेश व अजय ने बताया कि कैथल से नरवाना आ रही बस का ड्राइवर बस को तेज गति से गलत साइड से रास्ता पार करने की कोशिश की। इससे यह हादसा हो गया। ट्राला चालक को भी इस हादसे में चोटें आई हैं। बीच सड़क हादसा होने के कारण हाईवे पर जाम लग गया। वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के लिए दिल्ली-पटियाला मार्ग के सभी वाहनों को हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर सदर थाना के निकट स्थित चौक से होकर गुजरना पड़ता है। क्योंकि एनएचएआई द्वारा दिल्ली-पटियाला हाईवे पर नहर पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। लोगों का आरोप है यह कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। इस कारण वाहनों को गलत साइड से गुजरना पड़ रहा है। गलत साइड से चलने की वजह से आए दिन यहां पर हादसे होते रहते हैं। बस सवार घायल यात्रियों ने बताया कि वह नरवाना से जींद जा रहे थे। नहर पुल पर काम चल रहा है, इसलिए सदर थाना के निकट से बस गुजरती है। लेकिन बस ड्राइवर ने बिना कुछ देखे ही हाइवे पर स्थित कट को पार करने की कोशिश की। इसी दौरान कैथल की तरफ से आ रहे ट्राले ने बस को टक्कर मार दी। ट्राले से टकराने के बाद बस कैथल की और से आ रही कंबाइन से भी टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस घायलों के बयान लेकर दुुर्घटना की जांच कर रही है। जिस भी वाहन चालक की लापरवाही होगी, पुलिस उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।
राजेश कुमार, सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें