फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में पहुंचा हेपेटाइटस-सी की टेबलेट का तीन महने का स्टॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में तीन माह का पहुंचा हेपेटाइटिस-सी की दवा का स्टाक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नागरिक अस्पताल में वीरवार को हेपेटाइटिस-सी (काला पीलिया) की दवा नहीं मिलने के कारण हुए हंगामे के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने अपने कर्मचारियों को रोहतक भेजकर खुद ही दवा मंगवा ली है। अब स्वास्थ्य विभाग के पास तीन महीने का स्टॉक उपलब्ध है। यह दवा एक एजेंसी से मंगवाई गई हैं। दवा मिलने से हेपेटाइटिस-सी के मरीजों को राहत मिली हैं।
जानकारी के लिए वीरवार को नागरिक अस्पताल में जो दवाइयों का स्टॉक था वह खत्म हो गया था। अब तक के दवाइयों के स्टॉक की एक्सपायरी भी 28 फरवरी तक ही थी। यहां दवा लेने के लिए आए लगभग 70 मरीजों ने केवल एक ही दिन की दवा मिलने के कारण हंगामा कर दिया था। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने यहां आए मरीजों को केवल एक ही दिन की दवा दी थी, जबकि मरीज 10 से 12 दिन की दवा मांग रहे थे। हंगामे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दवा मंगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा। स्वास्थ्य विभाग के कैथल व रोहतक स्थित वेयर हाउसों में दवाइयों का स्टॉक खत्म हो चुका था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने रोहतक की एक एजेंसी से अपना कर्मचारी भेजकर हाथोंहाथ दवा मंगवाई। इसके बाद शुक्रवार को मरीजों को हेपेटाइटिस-सी की दवाइयां दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक की एक एजेंसी से तीन महीने का हेपेटाइटिस-सी की दवाइयों का स्टॉक मिला है। मरीजों के लिए यह काफी है। पहले जो दवाइयां मिली थीं, उनकी 28 फरवरी तक एक्सपायरी थी। मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
-डॉ. शशि प्रभा, सिविल सर्जन, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें