बारात निकलने से पहले दूल्हे ने किया शहीदों को नमन
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। देवरड़ गांव में एक मजदूर के बेटे ने शादी से पहले एक नई शुरूआत की है। दूल्हे ने बारात निकलने से पहले शहीदों को याद किया और उनकी प्रतिमा को नमन किया।
देवरड़ गांव के नसीब की शादी की रस्मे चल रही थीं और गांव से दुल्हन को लेने के लिए मंगलवार को बारात निकाली गई। जहां रीति-रिवाज से पूजा-पाठ हुआ, वहीं दूल्हे ने गांव में लगी शहीद की प्रतिमा पर जाकर अपने नए जीवन की शुरुआत करने के लिए शहीद का आशीर्वाद लिया। मंदिरोें जाकर देवताओं की पूजा करने के साथ शहीद की भी पूजा की गई। गांव में इस प्रकार कि शादी चर्चा का विषय है। शहीदों को नमन कर शादी करने की शुरुआत करके युवक ने शहीदों का सम्मान बढ़ाया है।