फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्बन इस्टेट स्थित पार्क में घुटनों तक पहुंची घास, दे रही खतरनाक हादसों को दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। कहने को तो जिला प्रशासन पार्कों के सुधार के लिए जोर शोर से काम कर रहा है, पर अर्बन इस्टेट में सिविल लाइन थाने के सामने स्थित पार्क में घुटनों तक पहुंची घास प्रशासन की पोल खोल रही है। अभी तक घास को काटा नहीं गया। बारिश के मौसम में छोटे बच्चों के लिए खेलना किसी खतरे को दावत देने जैसा है। बारिश के मौसम में सांप जैसे जहरीले जीव घास में घुस जाते हैं जिससे बच्चों के लिए खतरा बढ़ जाता है। बारिश के बाद पार्क में पानी जमा हो जाता है जो तालाब का रूप धारण कर लेता है। मच्छर होने से बच्चों के लिए बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
शहर सेे तो गांव अच्छे
अर्बन इस्टेट निवासी अजय का कहना है कि शहर से तो गांव ही ज्यादा अच्छे हैं। जींद में बिजली, पानी, सीवरेज ओवरफ्लो जैसी समस्याएं हैं। जिन बेहतर सुविधाओं के लिए आदमी गांव से शहर में आता है, वह सुविधाएं ही शहर में नहीं मिल पा रहीं।
विज्ञापन

बच्चों के लिए खतरे से खाली नहीं
तरुण ने कहा कि पार्क में घास इतनी बड़ी हो गई है कि एक छोटा बच्चा घास के अंदर समा जाए। बारिश के मौसम में पार्क में पानी भर जाता है जो तालाब का रूप धारण कर लेता है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मच्छरों से परेशान
बलवंत ने कहा कि घास में बारिश के बाद पानी होने से मच्छर पैदा हो जाते हैं जिससे बच्चों को खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं।
हुड्डा सेक्टर में स्थित पार्कों पर काम चल रहा है। जल्द ही अर्बन इस्टेट पार्कों को भी सुधारा जाएगा। इसके लिए योजना बनाई गई है और बजट का भी प्रावधान किया गया है। जल्द ही इस योजना पर काम शुरू किया जाएगा।
-पूनम सैनी, चेयरपर्सन, जींद नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें